Back
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC): 2026-27
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने हेतु आयोजित की जाती है। सत्र 2026–27 का मुख्य विषय “सततता के लिए विज्ञान और नवाचार” (Science and Innovation for Sustainability) है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा सतत विकास से संबंधित नवीन समाधान प्रस्तुत करते हैं।
मुख्य विषय: विज्ञान और नवाचार के माध्यम से सतत भविष्य का निर्माण।