Back
शिक्षक दिवस 2026-27
विद्यालय में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को उजागर करना था।